अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

जो नगर के मालरोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष समेत सभी छह पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में दीपक जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, महिला उपाध्यक्ष में मनु गुप्ता, महासचिव में दीप चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष में रोहित साह, वरिष्ठ उपसचिव में जयप्रकाश और कनिष्ठ उपसचिव में अमन टकवाल को शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी से व्यापारी हित में संघर्ष करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

जिला कार्यकारिणी की घोषणा


इस दौरान जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिसमें मनोज सिंह पवार को जिलाध्यक्ष और प्रमोद पवार (भीमा) को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा महामंत्री में हिमांशु काण्डपाल, उपाध्यक्ष में हिमांशु बिष्ट, संयुक्त महामंत्री में कमल बिष्ट, प्रचार मंत्री में दिक्षित जोशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए मनोज वर्मा, जिला प्रभारी युसूफ तिवारी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

वरिष्ठ व्यापारियों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर अल्मोड़ा के वरिष्ठ व्यापारीयों व खाद्य अभिहित अधिकारी प्रमोद रावत का भी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा सम्मानित किया गया।
लीला कार्की
राम सिंह सलाल
मदन लाल साह
उमेश उपाध्याय
नवीन चंद तिवारी
दिनेश गोयल
सुरेश चंद पंत
हरि कृष्ण खत्री
गिरीश चंद्र कांडपाल
अनूप गुप्ता

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल उत्तराखंड के राजकुमार केसरवानी प्रदेश महामंत्री, रेवाधर बृजवासी प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष राशन डीलर वेलफेयर एसोसिएशन, अतुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष युवा इकाई देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, हरेंद्र वर्मा, त्रिलोचन जोशी, राजेंद्र तिवारी, अतुल साह, अभय साह, विनीत बिष्ट, कमल गुप्ता, सुमित गुप्ता, गणेश जोशी, गोपाल चम्याल, दिनेश मठपाल, किरन साह, शैलेंद्र साह, गीता मेहरा, नीरज थापा, भुवन जोशी, पंकज साह, राजेश पलनी, अरूण वर्मा, रक्षित कार्की, भुवन तिवारी, पवन साह, अर्जुन सिंह बिष्ट, सुमित साह, संजय अग्रवाल, दीपक साह, गोविंद अधिकारी, पंकज बड़वाल, दीपक कुमार, अभिनय साह, निकेष उपाध्याय, अनूप साह, गिरीश चंद्र कांडपाल, राहुल गुप्ता, गिरीश चंद्र तिवारी, सलमान अंसारी, अमित वर्मा, चंदन लटवाल, सुमित टम्टा, रोहन कुमार, दीपक तिवारी, गिरीश पांडे, हरिश नेगी, संजय बिष्ट, कैलाश दुर्गापाल, नवीन चंद तिवारी, सुरेश चंद पंत, अतुल वर्मा, सुधीर गुप्ता, विकास पवार, मनीष मल्होत्रा, अक्षित पांडे, हर्षित तिवारी, नीतू डालाकोटी, पंकज कुमार, हर्षु साह, गोविंद मेहरा, हरिश जोशी, भुवन तिवारी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।