आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 09 अक्टूबर 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर काम ध्यान से करें। संतान के करियर को लेकर खुलकर बातचीत करने से आपके बीच समझ और भरोसा बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज मन पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में खूब लगेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी और लोगों के बीच आपका सम्मान भी बढ़ सकता है। किसी आयोजन में सम्मान या उपहार मिलना दिन को और खास बना देगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या में राहत मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर सकती है। कारोबार में लाभ मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। पढ़ाई और उच्च शिक्षा से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें और कोशिश करें कि पुराने उधार को धीरे-धीरे निपटाया जाए। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।‌

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कोई अच्छी खबर आने की संभावना है। आज का दिन कुछ मामलों में उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आसपास किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन उसमें खुद को शामिल करने के बजाय चुप रहना ही समझदारी होगी। नौकरी से जुड़ा कोई काम आपको यात्रा पर ले जा सकता है। लंबे समय से खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिल जाए तो मन को काफी खुशी होगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत और धैर्य से आप परिस्थितियों को संभाल लेंगे। संतान की ओर से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है और आप उसे पूरी गंभीरता से निभाएंगे। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन के लिए भी समय मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज कुछ परिस्थितियां आपकी परीक्षा ले सकती हैं, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान दें। किसी कानूनी मामले को लेकर तनाव बढ़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में छोटी-सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनें और काम में सावधानी रखें। मनचाहा काम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर चिंता बनी रह सकती है। ऐसे मामले में परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह काफी उपयोगी साबित होगी। काम को टालते रहने की आदत आज नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। बचत या धन को किसी अच्छी योजना में लगाने का विचार मन में आ सकता है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।‌

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज अपने काम पर पूरा ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा। कारोबार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि बाद में उसे वापस पाने में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। लोगों के बीच आपकी पहचान और सम्मान दोनों में वृद्धि होने के संकेत हैं। आमदनी के नए रास्ते खुलने से आर्थिक स्थिति को लेकर उत्साह बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ किसी छोटी बात पर बहस हो सकती है, इसलिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। कारोबार में कोई बदलाव करने का विचार है तो पहले उसके फायदे और नुकसान अच्छी तरह समझ लें। विदेश से जुड़े व्यापार या काम करने वालों के लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है। अपने रहन-सहन में थोड़ा बदलाव करने की इच्छा होगी और नए कपड़े, आभूषण या अपनी पसंद की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। धार्मिक और सेवा कार्यों में भी मन लगेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। घर में स्वादिष्ट भोजन और अपनों के साथ बिताया समय मन को खुश रखेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आज का दिन कुछ मामलों में मिला-जुला रहेगा, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य आपको परिस्थितियों से आसानी से निकाल लेंगे। लोगों के साथ आपके संबंध सामान्य से बेहतर रहेंगे और किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके काम आएगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज बोलने से पहले थोड़ा रुककर सोचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपकी कही छोटी-सी बात भी सामने वाले पर गहरा असर डाल सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं और किसी अच्छे अवसर की जानकारी मिल सकती है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता की संभावना बनी रहेगी।