अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान, 35 लोगों के किए सत्यापन, 01 मकान मालिक का काटा चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन व सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा दिनांक- 25.02.2024 को पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम कनरा, मोतियापाथर, नाटाडोल व चौकी क्षेत्र जैंती में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया।

सत्यापन अभियान
    
इस अभियान में लमगड़ा पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों/जनपदों से थाना क्षेत्र में कार्यरत/ निवासरत 35 किरायेदार/मजदूरों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 01 मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नही कराया गया था, जिस पर सम्बन्धित मकान मालिक का पुलिस एक्ट में 05 हजार का नगद चालान किया गया।

दी यह हिदायत

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार/घरेलू नौकर रखने से पूर्व उसका अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार/नौकर रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी। यह अभियान जारी है।