उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यात्रीगण कृपया ध्यान दे। रेलवे से जुड़ी जरूरी खबर है। रेलवे ने देहरादून से काठगोदाम तक चलने वाली ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट किया है।
काठगोदाम रेलवे ट्रैक पर चल रहा कार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वजह से अब देहरादून से काठगोदाम तक चलने वाली ट्रेन हल्द्वानी तक ही जाएगी। 4120 नंबर की यह ट्रेन हल्द्वानी में ही रोकी जाएगी। इसकी वजह भी सामने आई है। बताया है कि हल्द्वानी से काठगोदाम रेलवे ट्रैक पर कार्य चलने के कारण रेलवे ने यह फैसला किया है। रेलवे के आदेशानुसार यह ट्रेन 13 मार्च तक सिर्फ हल्द्वानी तक ही जाएगी।