नैनीताल: जरूरी खबर: कुमाऊं विवि का खुला पोर्टल, बैक व स्पेशल बैक परीक्षाओं हेतु परीक्षा आवेदन पत्र भरें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों व संस्थानों में स्नातक व स्नातकोत्तर की बैक व स्पेशल बैक परीक्षाओं हेतु परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं।

खुला पोर्टल

इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से भरे जाने के लिये कुमाऊं विश्वविद्यालय का पोर्टल खोल दिया गया है। जो आगामी 12 मार्च तक खुला रहेगा। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने जानकारी दी।