अल्मोड़ा: दुकान परचून की आड़ में पिला रहा था शराब, पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।    
      
पुलिस की कार्यवाही

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा आज दिनांक- 16/03/2024 को चेकिंग के दौरान भाकुडा बाजार में दुकानदार श्याम सुंदर सिंह बंगारी को अपनी परचून दुकान में अवैध शराब रखकर बेचने व पिलाने पर उसके कब्जे से 24 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त श्याम सुंदर सिंह बंगारी उम्र 39 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम तल्ला भाकुडा थाना देघाट अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

थाना देघाट पुलिस टीम रहीं शामिल

1-अपर उ0नि0 गणेश सिंह राणा
2-हे0कानि0 महेंद्र कुमार
3-हे0कानि0  अमित कुमार यादव