नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार उत्तराखंड के 08 जिमनास्ट दिखाएंगे दम, यहां होगी प्रतियोगिता, देखें

उत्तराखंड के आठ जिमनास्ट इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिमनास्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 20 से 22 मार्च तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप आयोजित हो रहीं हैं।

नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन

जिसमें पहली बार उत्तराखंड के सबसे ज्यादा आठ जिमनास्ट प्रतिभाग करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें बालक वर्ग की टीम में मितुल, मेंहुल, ईश्गुन, रनवीर, आदित्य मांगलिक, कार्तिक भारद्वाज और अनमोल भारद्वाज ने जगह बनाई है। जबकि बालिका वर्ग में सिर्फ ईशा नेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता में देश भर से विभिन्न टीमें प्रतिभाग करेंगी। टीम 18 मार्च को दून से प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है।