अल्मोड़ा: जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिलेभर में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 15 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
मामलों में इजाफा
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ज्यादातर मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए हैं और सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग बीते एक महीने से अलर्ट मोड पर है। लगातार जांच और निगरानी के बावजूद मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है। सभी मरीजों को जरूरी इलाज और दवाएं देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की सलाह
• अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
• बच्चों, बुजुर्गों और जो लोग पहले से ही सामान्य फ्लू या अन्य बीमारियों की दवाइयां ले रहे हैं, वे विशेष सावधानी बरतें।
• बुखार, खांसी-जुकाम, बदन दर्द, अत्यधिक थकान और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टरी सलाह लें।