टीवी जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टीवी का पापुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से चलने वाला शो बन गया है। इसके साथ ही लोग आज भी इस सीरियल से काफी जुड़े हुए है।
शो की टीम देगी यह खास मैसेज
वहीं इन दिनों सब टीवी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में होली का जश्न दिखाया जा रहा है। इस साल कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अलग तरह की होली सेलिब्रेट करना चाहता है। एक खास मैसेज देना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलीफिल्म्स’ की तरफ से शेयर की गई जानकारी में बताया है कि इस बार शो अपने सीरियल में एक-दूसरे की देखभाल और सभी का सम्मान करने के मैसेज के साथ होली का जश्न मनाने वाले हैं। शो में इन दिनों नया ट्रेक दिखाया जा रहा है। इस ट्रैक के साथ ‘तारक मेहता‘ की टीम दर्शकों को ये संदेश देने की कोशिश करेगी कि होली के दौरान लोगों को दूसरे के फैसले का सम्मान करना चाहिए। ‘बुरा न मानो होली है’ कहते हुए लड़कियों और महिलाओं को परेशान करना गलत है। आप मौज-मस्ती जरूर कर सकते हैं, लेकिन ये किसी के लिए अपमानजनक न हो। बस खुशियाँ बांटो।