आज होली मनाई गई। हल्द्वानी में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच संरक्षक हुकम सिंह कुंवर ने आज पर्वतीय समाज के लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि पूरे समाज ने पहाड़ भाबर तराई में एक साथ एक ही दिन होली मनाकर एक अच्छा संदेश दिया है।
होली की दी बधाई
उन्होंने कहा की आगे भी सारे त्योहार एक ही दिन मनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही भाबर तराई एक साथ मिलकर अपने तिथि त्यौहार मनाए। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच संस्थापक सदस्य किरन पांडे ने भी बधाई देते हुए कहा हमको एक साथ मिलकर आगे भी काम करना है। कार्यकारणी सदस्य कमल जोशी,जगमोहन चिलवाल,बालम सिंह बिष्ट , केदार पलड़िया ने भी सबको बधाई दी।