नैनीताल से वापस मुरादाबाद लौट रहें पर्यटकों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 03 बच्चों सहित 09 लोग घायल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड घूमने पहुंच रहे हैं। नैनीताल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहें हैं। वही एक पर्यटकों की कार नैनीताल घूमने आई थीं। जिसके बाद वह बीते कल सोमवार को नैनीताल से वापस मुरादाबाद जा रहीं थी।

पेड़ से टकराया वाहन

तभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चालक के अनुसार लाल मिट्टी के पास कार के ब्रेक फेल हो गए जिस कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पंहुचाया। वाहन में मुरादाबाद निवासी सत्यवीर सिंह, जोगिंदर चौहान, पवन चौधरी, अंजू चौधरी, दीपू चौधरी, स्वामी और तीन बच्चे किट्टू (7) गोलू (5) और परी (8) सवार थे। कार में सवार तीन बच्चों सहित नौ लोग मामूली घायल हो गए। वहीं तीन बच्चों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।