अल्मोड़ा: मानसखंड विज्ञान केंद्र विभिन्न विषयों पर लगेगा समर कैंप, इतने दिनों का होगा आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मानसखंड विज्ञान केंद्र बना हुआ है। यहां बीते कल शनिवार को यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. देवी प्रसाद उनियाल पंहुचे।

केंद्र में संचालित हो रही गतिविधियों की ली जानकारी

उन्होंने मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा का दौरा किया। यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पीयूष जोशी भी मौजूद रहे। साथ ही यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत की ओर से दिए गए निर्देशों के बारे में बताया गया।

इच्छुक प्रतिभागी कर सकते हैं आवेदन

इस मौके पर उन्होंने बताया कि विज्ञान केंद्र इस वर्ष पहली बार 15 मई से 30 जून तक विभिन्न विषयों पर बच्चों के लिए विज्ञान आधारित समर कैंप का आयोजन कर रहा है, जिसमें कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी आवेदन पत्र सीधे केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।