अल्मोड़ा: होटल कौसानी रिट्रीट का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत हुआ निरिक्षण, दिए यह आवश्यक निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 11.05.2024 को देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र द्वारा होटल कौसनी रिट्रीट (अल्मोड़ा)  का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।

दी जानकारी

निरीक्षण के दौरान होटल संचालक को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने हेतु उचित हिदायत दी गई।साथ ही होटल स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।