उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के माध्यम से संचालित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा डिप्लोमा कोर्स की अवधि बढ़ गई है।
अब दो साल का होगा डिप्लोमा कोर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा डिप्लोमा कोर्स अब दो साल का होगा।अभी तक यह कोर्स एक साल का था। इसके लिए परिषद की ओर से शासन को डिप्लोमा कोर्स को दो वर्ष करने का प्रस्ताव भेजा गया था। सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने डिप्लोमा कोर्स की अवधि दो वर्ष करने की अनुमति दी है। नए सत्र से इसे लागू किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को योग और प्राकृतिक चिकित्सा में विस्तृत अध्ययन करना का अवसर मिलेगा।