अल्मोड़ा: गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ रही मौसमी बीमारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। इसके साथ ही मौसमी बीमारियां भी बढ़ने लगी है।

इस रोग की चपेट में आ रहें बच्चे से लेकर बुजुर्ग

मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में एक सप्ताह में ही ओपीडी में 35 फीसदी का उछाल आया है और पीलिया, डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल के फिजिशयन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व तक अस्पताल में ओपीडी रोजाना 300 से 350 पहुंच रही थी जो अब बढ़कर 450 हो गई है। लगातार बदलते मौसम में बारिश से डायरिया और पीलिया का प्रकोप बढ़ने लगा है।