उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पल पल मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में बारिश में डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। इसी बीच डेंगू के मामले सामने आए हैं।
संदिग्ध मरीज मिले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज भर्ती हुए है। दोनों मरीजों की कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और एलाइजा रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें एक मरीज उत्तराखंड के काशीपुर और दूसरा मरीज बिजनौर का निवासी है। चिकित्सकों ने बताया कि अगर मरीजों के लक्षण डेंगू जैसे होते हैं तो जांच करवाई जाती है। इसी जांच में दो संदिग्ध मरीज मिले हैं।