भवाली: बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम में लगातार उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो रहा धाम

आज कैंची धाम का 60 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। बाबा के जयकारों से कैंची धाम गुंजायमान हो रहा है। नैनीताल पुलिस के सभी उच्चाधिकारी व ड्यूटी में तैनात कर्मचारीगण लगातार व्यवस्थाएं बनाये हुए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था को लेकर अपनी-अपनी ड्यूटी में मुस्तैद है।

की जा रही यह अपील

संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी‌ रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से लगातार भक्त जनों को व्यवस्थाओं से अवगत एवम अपनी बारी का इंतजार करने एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है।