आज का राशिफल, आज किन राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, आइए जानें

आज 31 जनवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन चिंताजनक रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ अच्छे मौके मिलने के योग बन रहे हैं। सही स्थिति और अपने लिए सही ऑप्शन को समझने की पूरी कोशिश करें। धैर्य रखना होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी शिकायत कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए। किसी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में प्रयास सफल रहेंगे. लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा। धनलाभ होगा। मंदिर जाकर माथा टेकें, आपको सभी कामों में फायदा होगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। आप सुख-सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। कामों सफलता मिलेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा‌। जरूरी कामों और बचने वाले समय के बारे में अच्छी तरह विचार कर के आगे बढ़ेंगे और बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। जितने काम आपको आज निपटाने हैं, उन सबके लिए समय निकाल लेंगे और कामकाज मैनेज करने में आप सफल हो जाएंगे।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आज परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। आज आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक है। पारिवारिक आय में सुधार होगा और बच्चे शैक्षणिक मोर्चे पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। परिवार में कुछ सुखद घटनाएं घट सकती हैं।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी इच्छानुसार ही काम करेंगे। खास काम निपटाने पर ही आपका ध्यान रहेगा। निवेश या पैसा बढ़ाने के कई तरीके आपके दिमाग में चलते रहेंगे। बिजनेस की प्लानिंग हो सकती है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।