उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम का यू-टर्न, बढ़ी ठिठुरन, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी व तेज‌ हवाओं का अलर्ट

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी सहित नौ जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम के इस अचानक बदलाव से राज्य में सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इनमें देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ शामिल हैं। पूर्वानुमान के अनुसार, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फ गिरने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इनमें देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ शामिल हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।