अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा पंहुचे।
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद सांसद अजय टम्टा पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर करबला से चौघानपाटा तक कार और बाइक रैली निकाली गई। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जिसके बाद शिखर तिराहे पर सूक्ष्म भेंट वार्ता हुई। यहां से केंद्रीय राज्य मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
इतनी योजनाओं का अनुमोदन
इस दौरान जिला योजना की बैठक में 74 करोड़ 75 लाख रूपये की योजनाओं का अनुमोदन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को समय रहते गुणवत्ता पूर्वक काम करने के निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कैंची धाम के लिये टनल और बाइपास की डीपीआर बनाने के निर्देश दिये गये हैं। डीपीआर बनने के बाद इसे तत्काल स्वीकृत किया जाएगा। जबकि अल्मोड़ा में बाइपास बनाने के साथ अल्मोड़ा लोक सभा की सड़कों पर काम किया जाएगा।
रहें मौजूद
इस बैठक में उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट, डीएम अल्मोड़ा विनीत तोमर सहित अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।