उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 के अंतर्गत साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
साक्षात्कार कार्यक्रम जारी
जिसमें आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, साक्षात्कार परीक्षा 02 नवंबर से 04 नवंबर 2026 तक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया कि दिनांक 21 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम 03 जुलाई 2026 को घोषित किया गया था। इसमें सफल घोषित कुल 32 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों/अभिलेखों की जांच (सन्नरीक्षा) के आधार पर अब साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
देखें वेबसाइट
साक्षात्कार प्रतिदिन दो सत्रों (सुबह 10:00 बजे से प्रथम सत्र और दोपहर 02:00 बजे से द्वितीय सत्र) में आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के अनुसार शेड्यूल देख सकते हैं। अधिक जानकारी व अन्य दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।