अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर विरोध जारी है।
दिया ज्ञापन
जिस पर बीते कल शनिवार को कर्मचारियों ने प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक को ज्ञापन भेजा। कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद अब तक कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं हो सका है। निदान नहीं होने से कर्मचारियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। कहा अगर समस्याओं का निदान नहीं होगा तो 25 को कर्मचारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में धरना देंगे। 27 को जिले के कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो दो दिसम्बर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
रहें मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव मुकेश जोशी, महिला उपाध्यक्ष्ज्ञ पुष्पा काण्डपाल, मुकेश पांडे, दुर्गा नेगी, दिनेश आर्या, ताजिम हुसैन, कैलाश कर्मयाल, अविनाश आदि लोग मौजूद रहे।