हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को पत्र देकर एमबीपीजी कॉलेज मैदान में नुमाइश की अनुमति न देने की मांग की है।
कहा- विकास प्रदर्शनी के नाम पर नुमाइश लगाया जाना ठीक नहीं
जिसमें कुंवर ने कहा एम बी इंटर कॉलेज का मैदान आबादी के बीच में अगल बगल शिक्षण संस्थान, हॉस्पिटल हैं। वहान पर जाम के हालात रहते है।मैदान में बच्चे खेलते है। वहां पर विकास प्रदर्शनी के नाम पर नुमाइश लगाया जाना ठीक नहीं है। कहा कि नुमाइश में बड़े बड़े झूले, मौत के कुंए, जुवा जैसे कार्य होते हैं। एनजीटी, जीएसटी,फायर, सेफ्टी प्रबंधन के नियमों का खुला उल्लंघन होता है। स्कूल के मैदान में नुमाइश लगाया जाना उचित नही है। एम बी एजुकेशन ट्रस्ट लाखों रुपया लेकर इसका ठेका करते हैं। वहां पर दुर्घटना होने का खतरा रहता है। नगर में बड़े व्यवसायिक आयोजन नही होने चाहिए। हाथरस की घटना से सबक लेना चाहिए। नुमाइश से गंदगी फैलती है। बीमारियों का खतरा बना रहता है।