अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 05/07/2024 को नगर पालिका के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से मिले।
अधिशाषी अधिकारी से की वार्ता
जिसमें आज की वार्ता में उन्होंने बताया की जाखन देवी सेवानिधि से जीवनपुर को जाने वाला मार्ग सिंचाई विभाग द्वारा खोद कर रास्ता तोड़ कर विगत एक वर्ष से खराब कर दिया गया है, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी आंखे मूंद कर बैठे है। कहा कि कुछ दिनो पूर्व इस रास्ते पर एक व्यक्ति गिर कर चोटिल हो गया। वहा पर आने वाले बुजुर्ग महिलाएं बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सिंचाई विभाग इसमें कोई भी उचित कदम उठाने के लिए तैयार नहीं है और कोई भी कार्य उस रास्ते पर करवाने के लिए तैयार नहीं है।
इस कार्य को जल्द करवाने की मांग
आज सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता से भी दूरभाष पर अमित साह मोनू की वार्ता हुई लेकिन उन्होंने इस कार्य को जल्द करने के लिए अपनी कोई इच्छा नहीं जताई। उनके बातों से लग रहा था कि उनको लोगों की जान माल से कोई भी सरोकार नहीं है वह अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। जिस पर इस संबंध में लोगों की अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से वार्ता की। उन्होंने निवेदन किया है कि उसे रास्ते को सही करवा दिया जाए जिससे लोगों की जान जिंदगी बच सके और वहां से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
रहें उपस्थित
आज वार्ता करने वालो में निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू,अर्जुन बिष्ट,मनोज जोशी,संजय जोशी,एन.डी.पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।