अल्मोड़ा: इस विरोध में मिनिस्ट्रीय कर्मचारियों का धरना जारी, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राज्य कर अधिकारियों के पदों में कटौती के विरोध में मिनिस्ट्रीय कर्मचारियों ने धरना दिया। जो जारी है।

कहीं यह बात

जिस पर आज शुक्रवार को धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के अधिकारी बनने के सपनों को तोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी का सपना प्रमोशन से अधिकारी बनने का होता है, लेकिन शासन राज्य कर अधिकारियों के पदों में कटौती करने की तैयारियों में लगा हुआ है। इससे कर्मचारी कभी भी अधिकारी पद तक नहीं पहुंच पाएंगे।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी कि जल्द पदों की कटौती को सरकार ने वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन को बांध्य होंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर शाखा अध्यक्ष भुवन चंद्र बिनवाल, शाखा महामंत्री त्रिलोचन आर्या, मोनिका भाकुनी, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, पपींद्र सिंह, मीनू खोलिया आदि मौजूद रहे।