आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 19 अक्टूबर 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत अब रंग लाती नजर आएगी और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों के सामने तरक्की के रास्ते खुलेंगे, लेकिन धन लाभ के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आर्थिक मामलों में राहत और सफलता के संकेत हैं। पहले किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है और धन लाभ के अवसर भी सामने आएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। व्यापार से जुड़े लोग अपने काम को विस्तार देने या निवेश बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन राहत और उपलब्धियों की खुशखबरी लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है और प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य महत्वपूर्ण प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ने से आप मुश्किल परिस्थितियों का सामना बेहतर तरीके से कर पाएंगे। मन की बेचैनी भी धीरे-धीरे कम होगी। व्यापार में सुधार के संकेत हैं और किसी यात्रा से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज कोई सुखद समाचार दिन को खास बना सकता है। जीवन में सुख-सुविधाओं और समृद्धि के बढ़ने के संकेत हैं, हालांकि आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको अपनी रणनीति में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात या महत्वपूर्ण बैठक आपके करियर के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। व्यापार में नए निवेश को लेकर फिलहाल धैर्य रखना बेहतर रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक लाभ और मानसिक शांति के अच्छे संकेत हैं। लंबे समय से मन में चल रही चिंताएं कम हो सकती हैं और परिवार के साथ बिताया गया समय आपको खुशी देगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज उसकी योजना बनाने और जरूरी तैयारियां करने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। आप पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ अपने काम पूरे करेंगे, जिससे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और निजी जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। व्यापार करने वालों को लाभ बढ़ाने के लिए अपनी कोशिशों में तेजी लानी होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज आर्थिक स्थिति संतोषजनक रह सकती है, लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को फिलहाल नौकरी बदलने का फैसला टालकर मौजूदा परिस्थितियों को समझने का समय देना चाहिए। विरोधियों की चुनौतियों का सामना करने में आप सफल हो सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। नए संपर्क भविष्य में उपयोगी साबित होंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। परिवार से खुशखबरी मिलेगी। आज धन लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ने के अच्छे अवसर बन सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी और समाज या कार्यक्षेत्र में आपकी साख मजबूत हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी है, जिससे आर्थिक स्थिति को राहत मिल सकती है। यदि आपने किसी योजना पर काफी समय से काम किया है, तो अब उसे अमल में लाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। व्यापार का विस्तार करने के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज अपने व्यवहार और आर्थिक फैसलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी को भी बिना अच्छी तरह विचार किए पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि इससे बाद में परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांति से अपनी बात रखें। किसी से ऐसा वादा न करें जिसे निभाना आपके लिए मुश्किल हो। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज अनुशासन और सही योजना के साथ आगे बढ़ने का दिन है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं और मन में चल रही कुछ चिंताएं भी कम होंगी। व्यापार करने वालों के सामने कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं, बशर्ते वे सोच-समझकर फैसले लें। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर ध्यान दें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं और अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रोजेक्ट और जरूरी जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है, इसलिए बीच में हिम्मत न हारें। व्यापार करने वालों को फिलहाल नए निवेश के मामले में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन खुशियों और शुभ समाचारों के साथ आगे बढ़ सकता है। आज मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। अचानक धन प्राप्त होने की संभावना बन सकती है, जिससे आपको राहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में नए अवसरों का रास्ता खोल सकती है। सामाजिक और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भी दिन उपयोगी रह सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।