अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती धूमधाम से मनाई।
श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। साथ ही पातालदेवी स्थित जिला पार्टी दफ्तर में एक गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र, एक संविधान, एक झंडा की संकल्पना को सिद्ध करते हुए मुखर्जी ने अपने जीवन को बलिदान कर दिया। कहा कि डा. मुखर्जी के योगदान को भारत की राजनीति में भुलाया नहीं जा सकता।
रहें मौजूद
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, धमेंद्र बिष्ट, अमित साह, कैलाश गुरुरानी, गिरीश खोलिया, अरविंद बिष्ट, महेश बिष्ट, संजय डालाकोटी, गोविंद मटेला, जगत तिवारी, मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, लीला बोरा, जगत भट्ट, सौरभ वर्मा, दिनेश मठपाल, भगवान सिंह, चंदन बहुगुणा, मोहित बिष्ट, रवि कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।