नैनीताल: कार में शराब, सड़क पर हुड़दंग—भवाली पुलिस ने लगाया ब्रेक

नैनीताल: जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और नशे में वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत भवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस की कार्यवाही

जिसमें खैरना चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी सीज कर दी। वहीं, वाहन के भीतर शोर-शराबा कर हुड़दंग मचा रहे उसके 5 अन्य साथियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन और एसपी यातायात जगदीश चंद्र व सीओ भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। भवाली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में खैरना चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक सतीश उपाध्याय और पुलिस टीम चेकिंग पर तैनात थी।
​इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध लग रहे वाहन (संख्या: UK04-AS-9619) को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि चालक अत्यधिक शराब के नशे में स्टीयरिंग संभाले हुए था, जबकि गाड़ी में मौजूद उसके साथी तेज आवाज में शोर-शराबा कर सार्वजनिक न्यूसेंस पैदा कर रहे थे।

वाहन सीज

​पुलिस टीम तुरंत सभी 6 आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले गई, जहां मेडिकल परीक्षण में चालक द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत मामला दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

​पकड़े गए सभी 6 आरोपी जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा (अंबेडकर पार्क के पास, थाना काठगोदाम, नैनीताल) के निवासी हैं।
• ​विकास कुमार (चालक): पुत्र भुवन आर्य
• ​पारस मेहरा: पुत्र राकेश मेहरा (उम्र 22 वर्ष)
• ​अनुज सागर: पुत्र शीशपाल सागर (उम्र 24 वर्ष)
• ​बृजेश कुमार: पुत्र कैलाश कुमार (उम्र 23 वर्ष)
• ​चंदन आर्य: पुत्र हरीश राम (उम्र 21 वर्ष)
• ​अशोक कोहली: पुत्र बहादुर राम (उम्र 37 वर्ष)

एसएसपी की सख्त चेतावनी

​एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डालना है। यदि कोई भी नशे में स्टीयरिंग थामेगा, तो उस पर सख्त कानूनी शिकंजा कसना तय है।