अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
किया जोरदार स्वागत
जिसमें कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा पहुंचने पर नव नियुक्त प्रांत अध्यक्ष कृष्णा कांडपाल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नव नियुक्त प्रांत अध्यक्ष ने उन्हें दायित्व मिलने पर केंद्रीय और क्षेत्रीय प्रांत नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
रहें मौजूद
इस मौके पर बजरंग दल जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, संगठन जिलाध्यक्ष अजय जोशी, सागर बिष्ट, सागर भोज, गौरव साह, राहुल बिष्ट, दया किशन, मुकेश बिष्ट, शंकर भोज, प्रमोद, पंकज बिष्ट आदि मौजूद रहे।