रुद्रप्रयाग/केदारनाथ: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बीच केदारघाटी से भुकुंट भैरवनाथ मंदिर का एक बेहद दिव्य और मनमोहक नजारा सामने आया है।
दिख रहा आर्कषित नजारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर और उसके बीच स्थित मंदिर की अद्भुत सुंदरता दिखी। पहाड़ों पर जम चुकी बर्फ के कारण मंदिर और उसके आसपास का पूरा परिसर पूरी तरह से बर्फ की चादर में लिपट गया है। बर्फबारी के बाद सामने आई मंदिर की तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
खास है मान्यता
धार्मिक दृष्टि से भुकुंट भैरवनाथ मंदिर का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भैरवनाथ जी को केदारनाथ धाम का रक्षक और क्षेत्रपाल माना जाता है। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने और बंद होने की सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं में भी भैरवनाथ बाबा का विशेष स्थान है। यही वजह है कि केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु बाबा के दर्शन के साथ भैरवनाथ मंदिर में भी पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।