IND vs SL: भारत ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को हराया, 7 विकेट से जीता मैच, सीरीज पर किया कब्जा

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत का श्रीलंका दौरा शुरू हो गया है। भारतीय टीम इस दौरे का आगाज 27 जुलाई से हो गया है। जहां 3 मैचों की टी20 और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।

खेले जाएंगे इतने मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर इस श्रीलंका दौरे से ही अपनी कोचिंग का आगाज करेंगे। यह सभी मुकाबले पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी।

भारत की टीम

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मो. सिराज.

कल कौन जीता

कल खेले गये मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। दूसरा मुकाबला जीतने के साथ ही भारत ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 30 जुलाई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।