26 अगस्त: मदर टेरेसा जयंती आज, करुणा, सेवा और निस्वार्थ समर्पण की मिसाल, मिशनरीज ऑफ चैरिटी से दुनिया को दी सेवा की सीख

आज 26 अगस्त 2026 है। आज मदर टेरेसा जयंती मनाई जाती है। मदर टेरेसा की जयंती हर साल 26 अगस्त को मनाई जाती है। उनका जन्म 26 अगस्त 1910 को स्कोप्जे (उत्तरी मैसेडोनिया) में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत और दुनिया भर के गरीबों, असहायों और बीमार लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया।

सेवा में समर्पित किया जीवन

नोबल शांति पुरस्कार और रेमॉन मैग्सेस शांति पुरस्कार विजेता, शांति दूत और समाज सेविका मदर टेरेसा की आज जयंती है। ‘सेंट टेरेसा ऑफ कलकत्ता’ के नाम से भी विख्यात मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को अल्बानिया में हुआ था। मदर टेरेसा एक ‘अल्बेनियाई-भारतीय रोम कैथोलिक नन’ थीं, जिन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ नाम के कैथोलिक धार्मिक जनमंडली की वर्ष 1950 में कोलकाता में स्थापना की थी। मदर टेरेसा को उनके समाजसेवक के तौर पर किए गए कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने दीन-दुखियों, कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी मृत्यु 5 सितंबर 1997 को हुई थी, जिसे ‘इंटरनेशनल डे ऑफ चैरिटी’ के तौर पर मनाया जाता है।

किया गया सम्मानित

मदर टेरेसा को वर्ष 1962 में रेमॉन मैग्सेस शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मदर टेरेसा को वर्ष 1979 में नोबल शांति पुरस्कार दिया गया था। उन्हें वर्ष 1980 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। मदर टेरेसा को 4 सितंबर 2016 को सेंट की उपाधि दी गई। सेंट की उपाधि पाने वाली मदर टेरेसा भारत से पहली महिला थीं।