April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का हुआ निधन, 70 साल तक किया राज

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है।

महारानी एलिजाबेथ का निधन-

महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी और देखरेख में रहने की सलाह दी थी। इस संबंध में शाही परिवार की तरफ से जानकारी दी गई कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार दोपहर निधन हो गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्टॉकलैंड के बाल्मोरल में थी। यहीं पर उनका निधन हुआ। अब शाही परिवार भी स्काटलैंड पहुंच गया है।

साल में दो बार मनाती थी जन्मदिन-

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। तब उनके दादा दादा जॉर्ज़ पंचम के शासन हुआ करता था। उनके पिता एल्बर्ट, जो बाद में जार्ज छठे के तौर पर जाने गए, वह जार्ज पंचम के दूसरे बेटे थे‌। उनकी मां एलिज़ाबेथ, यॉर्क की डचेज़ थी‌। बताया जताया है कि महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय को घोड़ों व पालतू कुत्तों से बेहद लगाव रहा। उनकी चचेरी बहन मार्गरेट र्होड्स उन्हें एक चुलबुली छोटी लड़की, लेकिन बेहद संवेदनशील व सभ्य मानती थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी को जून 2022 में 69 साल हो गए। महारानी ने 2 जून, 1953 को ब्रिटेन की गद्दी संभाली थी। बता दें कि वो अपना जन्मदिन दो बार मानती थी एक जिस तारीख़ को उनकी ताजपोशी हुई और एक जिस दिन उनका जन्म हुआ था। अप्रैल 2022 में ही उन्होंने अपना 96 जन्मदिन मनाया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक-

महारानी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।