नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के राम लाल आंनद कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
जिसमें यह भर्तियां कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लिए की जाएंगी। इतने पदों पर भर्ती होगी।
कंप्यूटर साइंसः 01 पद
जियोलॉजीः 01 पद
हिन्दीः 05 पद
इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना चाहिए। पीएचडी डिग्री हो या यूजीसी नेट या सीएसआईआर यूजीसी नेट या स्लेट की परीक्षा पास की हो।
देखें साक्षात्कार स्थान
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीयू असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन राम लाल आंनद कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट rlacollege.edu.in या दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर कर सकते हैं। डीयू भर्ती 2024 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 7 अगस्त 2024 है।