अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अगस्त का महीना है। मौसम में बदलाव के साथ बारिश का दौर भी चल रहा है।
बारिश के मौसम में डेंगू का खतरा
ऐसे में डेंगू का खतरा बढ़ने का भी डर बना रहता है। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिला अस्पताल में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज के भर्ती होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नगर निवासी 18 वर्षीय एक युवक बीते दिनों हल्द्वानी गया था। वह कुछ दिन पूर्व अल्मोड़ा लौटा। यहां लौटने के बाद युवक को बुखार आदि की शिकायत हुई। जिस पर युवक ने डेंगू की जांच कराई। युवक का रैपिड कार्ड टेस्ट पॉजिटिव आया है। डॉक्टर ने एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा है। इस रिपोर्ट का इंतजार है। युवक की हालत ठीक है।