देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक जारी है। जिसमें भारत के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज का मुकाबला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस ओलंपिक में आज 6 अगस्त को भारत के कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे।
आज 06 अगस्त का शेड्यूल
🔰🔰एथलेटिक्स में जैवलिन थ्रो का क्वालिफिकेशन इवेंट का राउंड 1, ग्रुप ए – किशोर जेना – भारतीय समयानुसार दोपहर 1:50 होगा।
🔰🔰एथलेटिक्स में जैवलिन थ्रो का क्वालिफिकेशन इवेंट का राउंड 1, ग्रुप बी – नीरज चोपड़ा – भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 होगा।
🔰🔰एथलेटिक्स में महिला 400 मीटर रेपचेज – किरन पहल – भारतीय समयानुसार दोपहर 2:50 होगा। (रेपचेज इवेंट के प्रत्येक राउंड में टॉप-2 पर रहने वाले एथलीट सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे)।
🔰🔰टेबल टेनिस में पुरुष टीम इवेंट का राउंड ऑफ 16 – भारत बनाम चीन – भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 (भारत से शरत कमल, हरमीत देसाई और मानव ठक्कर इस टीम में) होगा।
🔰🔰टेबल टेनिस में महिला टीम इवेंट का क्वार्टर फाइनल मैच – भारत बनाम यूएस या जर्मनी – भारतीय समयानुसार शाम 6:30 (भारत से मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ इस टीम में) होगा।
🔰🔰महिला रेसलिंग 50 किलोग्राम कैटेगिरी – विनेष फोगाट – भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा। (यदि वह इस मैच को जीतने के क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल मैच भी जीतती हैं तो आज ही मेडल इवेंट के मैच में भी हिस्सा लेंगी।)
🔰🔰पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मैच – भारत बनाम जर्मनी – भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगा।