अल्मोड़ा: बारिश के बीच जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना को उमड़ रहीं श्रद्धालुओ की भीड़, करवाया शिवार्चन और पार्थिव पूजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में देश दुनिया से श्रद्धालु दर्शन को पंहुचते है।

बड़ी संख्या में पंहुच रहें श्रद्धालु

रोजाना जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। बीते मंगलवार देर शाम से बारिश का दौर जारी है। लेकिन बारिश के बाद भी सावन माह में शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आज भी सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। आज बुधवार को सुबह से ही जागेश्वर धाम में लोग पूजा अर्चना को पहुंचे। शिवार्चन और पार्थिव पूजन कर खुशहाली की कामना की।

की जा रही पूरी व्यवस्थाएं

इस संबंध में मंदिर समिति प्रबंधक ज्योत्सना पंत ने बताया कि बुधवार को भी सुबह से ही लोग पूजा अर्चना को पहुंच रहे हैं। बताया कि समिति की ओर से पूरी व्यवस्थाएं की जा रही है। जिससे की धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो।