उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
खेल को लेकर समाज में आया बदलाव
जिसमें खेल मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत की। मंत्री ने उत्तराखंड पैरालंपिक वॉलीबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सभी को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके लिए और भी बेहतर काम करेगी।