नैनीताल: युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगने वाला कबूतरबाज आया पकड़ में, पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को ठग रही है। ऐसा एक मामला सामने आया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर मो0 अफजाल द्वारा धोखाधड़ी किये जाने के सम्बंध में उक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 96/22 धारा 420 भादवि चालानी थाना रामनगर जिला नैनीताल में पंजीकृत है जिसमें आरोपी लम्बे समय से वांछित चल रहा था।, जिस सम्बन्ध में मा0 न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस टीम द्वारा लगातार काफी प्रयास किये जा रहे थे। वहीं दिनांक 14/ 8/24 को ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन नई दिल्ली के सहयोग से आरोपी वारन्टी अफजाल पुत्र अमानत हुसैन निवासी मोहल्ला अफगानन शेरकोट जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को आईजीआईटी एयरपोर्ट दिल्ली से नैनीताल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज दिनांक 15/8/24 को न्यायालय रामनगर में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- दीपक बिष्ट चौकी प्रभारी टीपी नगर
2- का0 कमल
3- का0 अनिल