उत्तराखंड से जुड़ी एक खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक बस में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है।
पांच लोग गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शर्मसार करने वाली घटना देहरादून के ISBT बस स्टैंड परिसर से सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दो बस ड्राइवर, एक कंडक्टर, एक कैशियर और एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उत्तराखंड से अनुबंधित बस को भी बरामद किया है और कब्जे में ले लिया है। पूछताछ की जा रहीं हैं।
उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग ने इस घटना पर जताई चिंता
रिपोर्ट्स के मुताबिक बस के कर्मचारी किशोरी को दिल्ली से देहरादून लेकर आये थे। बीते 13 अगस्त की शाम को आईएसबीटी पर किशोरी बेहोशी की हालत में मिली थी। जो डरी हुई भी थी। किशोरी की काउंसिलिंग कराई गई। जिसके बाद पूरी घटना सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। किशोरी पंजाब की रहने वाली है। 12 अगस्त की रात को, लड़की दिल्ली के आईएसबीटी से उत्तराखंड रोडवेज की बस में सवार हुई थी। जो पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद ओर फिर देहरादून पहुंची थी। रात लगभग 12:30 बजे, बस में यात्रा के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटी। इस घटना के बाद, 13 अगस्त की सुबह 2 से 2:30 बजे के बीच, पीड़िता बदहवास स्थिति में मिली थी। किशोरी की मानसिक हालत भी खराब है। इस घटना पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की हैं।