अल्मोड़ा: उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर किया हेरिटेज फोटो वॉक का आयोजन, ली यह बेहतरीन तस्वीरें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया।

छायाकारों ने किया छायांकन

इस मौके पर उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी अल्मोड़ा द्वारा एक हेरिटेज फोटो वॉक का आयोजन किया गया। जिसमें यह हेरिटेज वॉक अल्मोड़ा कैंट क्षेत्र के देवदार  जंगलों से अल्मोड़ा शहर के पलटन बाजार खजांची मोहल्ला होते हुए मल्ला महल के प्रांगण तक छायाकारों ने छायांकन किया गया।

फोटोग्राफी के माध्यम से अल्मोड़ा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ने का हो रहा कार्य

जिस पर छायाकारों ने मुख्य रूप से देवदार के वृक्ष,शहर की प्राचीन इमारतों की काष्ठ कला की बेहतरीन नक्काशियों एवम विभिन्न झरोखों की फोटोग्राफी की गई । मल्ला महल में रामशिला मंदिर,रानी महल, मे कुमाऊनी पारंपरिक वेशभूषा पहने  ध्रुव रावत,श्रेष्ठा रेकुनी,रेनू गाड़िया,एवम संदीप नयाल की फोटोग्राफी की गई।‌ इस कार्यक्रम में उदय शंकर फोटो ग्राफी अकादमी के सचिव जयमित्र सिंह बिष्ट ने कहा कि फोटोग्राफी के माध्यम से अल्मोड़ा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ने का कार्य कर रही है।

किया प्रतिभाग

कार्यक्रम में भारत शाह व मनमोहन चौधरी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन चेतन कपूर ने किया। इस कार्यक्रम में वैभव जोशी,नीरज पांगती , ईशु चौधरी,सारांश मंगोली, नितिन पांडे, रमीज खान,पवन सामंत,बीरेंद्र सिजली,डॉ महेंद्र सिंह  मिराल, देवेश बिष्ट, गोकुल शाही,मोहित बिष्ट आदि ने प्रतिभाग किया।