अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है।
पुलिस ने किया जागरूक
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक-18.08.2024 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहरी प्रदेशों से कार्यरत/व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। साथ ही साथ ही मकान मालिकों / ठेकेदारो से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस वैरिफिकेशन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे और साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।