आज का राशिफल, आज कैसा रहेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़िए भविष्यफल

आज 24 अगस्त 2024 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण विचार का निर्णयता नहीं हो सकता है।

वृष (TAURUS) : वाहन खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। शासन-सत्ता में बैठे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों, प्रिंटिंग प्रेस, बुक सेलर, स्टेशनरी के कार्य में लगे लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी मदद से सफलता मिलेगी।

मिथुन (GEMINI) : बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आएंगी‌। किसी के बहकावे में आकर महत्वपूर्ण कार्य को किसी अन्य को ना दें। उसपर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। संयम पूर्वक कार्यों को करते रहें। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अधिक परिश्रम तथा योजना बद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी।

कर्क (CANCER) : कई क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य बन सकते हैं जिससे आपको पुराने तनाव से छुटकारा मिलेगा। समाज में आपके मधुर व्यवहार एवं इमानदार कार्य शैली के कारण नए सहयोगी बनेंगे‌। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ धैर्य पूर्वक अपने कार्य में लगे रहें। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को धीमी गति से लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह (LEO) : : कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें अन्यथा धोखा हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। आपको अपने कार्य के साथ कोई नवीन दायित्व मिल सकता है जिससे आपके कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

कन्या (VIRGO) : नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। व्यापारिक लोगों के लिए समांतर परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। ‌भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय में लगे लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी।

तुला (LIBRA) : महत्वपूर्ण कार्यों में धीमी गति से प्रगति होगी। अपनी कार्य शैली में सृजनात्मक परिवर्तन लाने की कोशिश करें। इससे आपके विश्वास में वृद्धि होगी। समाज में लोग आपके कार्य के प्रशंसा भी करेंगे। गुप्त शत्रुओं के जाल में न फंसे। कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं आप अपनी सूझबूझ से सुलझाने में सफल होंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : पहले से रुके हुए कार्य बनने के संकेत प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अहंकार के भाव को अपने मन में ना आने दें। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नौकरी प्रवर्तन आदि से लाभ हो सकता है अथवा पूर्वक नौकरी में ही लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : समाज में नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में दूसरे लोगों द्वारा परेशानी पैदा हो सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों को अपनी कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन करने से लाभ में वृद्धि होगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपका मनोबल बढ़ेगा।

मकर (CAPRICORN) : खेलकूद प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है जिससे आपका समाज में मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। समाज में नए उच्च पद-प्रतिष्ठित लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। लोग आपकी जीवन शैली से प्रभावित होंगे। नौकरी करने वाले लोग दूसरों की कूटनीति से बचने का प्रयास करें। लोगों के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

कुम्भ (AQUARIUS) : अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। व्यर्थ अहंकार करने से बचें। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अपने विरोधी अथवा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आपके साहस एवं पराक्रम की चारों ओर सराहना होगी। नौकरी में अतिरिक्त परिश्रम करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धीमी गति से लाभ होने के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेना होगा। अन्यथा भविष्य में परेशानी खड़ी हो सकती है।

मीन (PISCES) : चिंता दूर हो सकती है। कोई पुराना रुका हुआ कार्य किसी प्रशासनिक अधिकारी के सहयोग से पूरा हो सकता है। मित्रजनों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके कार्यों की लोग प्रशंसा करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। नौकरी में लोगों को लाभ तरक्की के योग बनेंगे। ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य में लगे रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।