उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली जिले की शिक्षिका कुसुमलता गडिया का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए चयन किया गया है।
दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुसुमलता पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका है। उन्हें शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024
यह पुरस्कार देशभर के उन शिक्षकों को दिया जाता है। जिसने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम से न केवल विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।