अल्मोड़ा: रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया शिविर, जरूरतमंदों को वितरित की यह सामग्री

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा ने दुगालखोला में शिविर का आयोजन किया।

बरसात में हुए नुकसान को देखते हुए लगाया राहत शिविर

जिसमें अपने समाज सेवा , आपदा राहत और जन कल्याण के कार्यों के तहत ताम्र नगरी अल्मोड़ा के गरीब नागरिकों को इस बरसात में हुए नुकसान को देखते हुए यह राहत शिविर लगाया। यह शिविर दुगालखोला अल्मोड़ा के देवी माता के मन्दिर में लगा। जिसमें ग्रामप्रधान व नागरिकों की सर्वे के अनुसार लाभार्थियों का चयन किया गया।
      
वितरित किया सामान

इस शिविर में जिनकी छत खराब थी उनको त्रिपाल दी गई। अन्य गरीब परिवारों को डिनर सेट और कम्बल दिए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री गीता को 20 महिलाओं के लिए सेनेटरी किट दिया गया। डाॅ. दुर्गापाल द्वारा रेडक्रॉस की विस्तृत जानकारी दी गई। जनता को जन सेवा के लिय प्रेरित किया गया। आशीष बर्मा द्वारा हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में CPR देने की विधि समझाई गई।

लाभार्थियों को दी सामग्री
      
कुन्दन राम, रमेश बाल्मिकी, चारु जोशी, उषा गोस्वामित, लीला टम्टा, हरीश टम्टा, सुनील टम्टा, मदन टम्टा, हरीश राम, तारा चन्द्र, बिना, अनीता, शुसीला, सुधा, बीना आदि को सामग्री दी गई।
         
रहें उपस्थित

इस अवसर पर डाॅ. जे सी दुर्गापाल, महिला समिति की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, वरिष्ट समाज सेवी चंद्रमणि भट्ट, रेडक्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल, कोषाध्यक्ष आशीष बर्मा, वरिष्ठ सदस्य दीवान सिंह, शंकर दत्त भट्ट, हरीश कनवाल, दयाकृष्ण कांडपाल, संजय दुर्गापाल, कमलेश तिवारी आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।