आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन इन 12 राशियों के लिए, पढ़िए भविष्यफल

आज 09 सितंबर 2024 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : करियर और कारोबार को लेकर सतर्क रहना होगा। इस दौरान हालात कुछ ऐसे बन सकते हैं कि आपको अपनों का साथ मिलने की बजाय उनका विरोध झेलना पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों को इस दौरान लोगों से बातचीत, धन का लेन-देन, महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तथा वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा बड़े नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ (TAURUS) : आज आपका दिन मिश्रित फलदायक है। आपकी विभिन्न स्रोतों से आय तो होगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। ऐसे में आपको आय-व्यय के असुंतलन का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में आने वाली अड़चनों को लेकर मन परेशान रहेगा। सोची हुई योजनाओं में बाधा पड़ने से मन खिन्न रहेगा, जिसका असर आपके कामकाज से लेकर आपके निजी जीवन में देखने को मिल सकता है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता के योग बनेंगे।

मिथुन (GEMINI) : आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसकी अनदेखी न करें और समय पर इलाज कराएं। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। आपको जीवन से जुड़ी किसी भी कठिनाई का सामना करते समय स्वजनों एवं शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग और समर्थन पूर्ववत मिलता रहेगा।

कर्क (CANCER) : यात्रा के समय सेहत और सामान का विशेष रूप से ख्याल रखें क्योंकि इस दौरान आर्थिक एवं शारीरिक हानि होने की आशंका रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा दिक्कतों को लिए रहने वाला है। इस दौरान उन्हें बाजार में आई मंदी जूझना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी।

सिंह (LEO) : आज दिनशुभता और सौभाग्य लिए हुए है। आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप लंबे समय से मनचाही जगह पर तबादले या फिर किसी विशेष जिम्मेदारी या पद को पाने की आस लगाए हुए थे, तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आपने नया कारोबार शुरू किया तो उसमें खासी प्रगति और लाभ देखने को मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों को सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने और मनचाही सफलता पाने के लिए अथक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की नापाक चालों से खूब सतर्क रहना होगा और अपने कार्य को समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना होगा, अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार बन सकते हैं। लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना होगा तथा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है।

तुला (LIBRA) : शार्टकट लेने अथवा नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ अपमान झेलना पड़ सकता है।आपके करियर-कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति एवं लाभ होता नजर आएगा। लेकिन आप उससे संतुष्ट नहीं रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप यदि अपनी समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हैं तो आप अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कमीशन, काउंसिलिंग आदि का कार्य करने वालों के लिए शुभ साबित होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान आपका भाग्य पूरा साथ देगा और आपका बाजार में फंसा धन निकल सकता है। प्रेम संबंध में मधुरता एवं सामंजस्य बना रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है।आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास के अनुरूप सफलता और लाभ न मिलने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। हालांकि इस स्थिति में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिलेगा और आपके अटके कार्यों में गति आएगी। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह ख्याली पुलाव पकाने की बजाय अपने करियर और कारोबार को बेहतर तरीके से करने के लिए पूरे मनोयोग के साथ मेहनत और प्रयास करना होगा। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : आपके सभी सोचे हुए कार्य देरी से ही सही लेकिन पूरे होंगे। यदि किसी कार्य को लेकर आपके मन में शंका पैदा होती है तो आपको उससे जुड़ा अहम फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लेनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह के मध्य में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है।

कुम्भ (AQUARIUS) : कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में आपको भले ही करियर-कारोबार से जुड़ी कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़े लेकिन उत्तरार्ध तक स्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को समय से निपटाने के लिए थोड़ा अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का सबब बनेगी। इस दौरान अत्यधिक खचों के कारण आप कठिनाई का अनुभव करेंगे।

मीन (PISCES) : मीन राशि के जातकों को आज जीवन से जुड़ी बड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलता हुआ नजर आएगा। दिन की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़ा विवाद अप्रत्याशित रूप से दूर हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध तक इससे जुड़ी अड़चनें दूर होंगी और इससे संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी वालों को मनचाहा पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।