अल्मोड़ा: नैनीताल के हल्द्वानी स्थित मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता (3 से 5 अक्टूबर 2026) में अल्मोड़ा के खिलाड़ी योगेश सिंह सिजवाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीता है।
जीता पदक
जिसमें उन्होंने कांस्य पदक (तृतीय स्थान) अपने नाम किया है। जानकारी के अनुसार खेल विभाग के मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि योगेश ने इससे पूर्व हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। जिला स्तर पर मिली इस सफलता के आधार पर ही उनका चयन राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ था, जहाँ उन्होंने पुनः अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। उनकी इस उपलब्धि से हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा एवं खेल विभाग का नाम रोशन हुआ है।
दी शुभकामनाएं
योगेश की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती महेशी आर्या, सहायक ताइक्वांडो कोच विक्रम सिंह भण्डारी, यशवंत, प्रेम सिंह रावत और योगेश कुमार सहित खेल विभाग के समस्त प्रशिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। इसके साथ ही कोच यशपाल भट्ट, हरीश गोस्वामी, राजेश खोलिया, कैलाश सिंह मेहरा, मनीष कनवाल, राजेन्द्र सिंह राणा, हरेन्द्र प्रसाद, रजत वर्मा, विजय मेहरा, संजय सिंह अधिकारी, निर्मला नैनवाल, कविता थापा, रीता बिष्ट और पूजा मेहरा ने भी खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।