अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 23.02.2025 को धौलछीना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बाड़ेछीना तिराहा पर सुन्दर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम पातलदेवी पूनाकोट, धौलछीना जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 18 बोतल बाजपुर गुलाब माल्टा मार्का अवैध देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
धौलछीना पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद
2. हेड कानि0 धीरेन्द्र सिंह बडाल
3. हेड कानि0 संतोष कुमार