आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं इन राशियों के सितारें, पढ़िए भविष्यफल

आज 13 सितंबर 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) :  आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपका ध्यान यदि किसी योजना में अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आप सरकारी कामों का पूरा लाभ उठाएंगे।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन कोई डील फाइनल करने से पहले बड़े सदस्यों की राय अवश्य लें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। 

मिथुन (GEMINI) : आज का दिन आपके लिए कुछ नए कामों को करने के लिए रहेगा। आपके मन में नई-नई योजनाएं आएंगी जो आपके लिए अच्छी रहेंगी। कोई अधूरा पड़ा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्यों की ओर आपका काफी रुझान रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस के कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क (CANCER) : आज का दिन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कामों में  उनके विरोधी कुछ रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

सिंह (LEO) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जोड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको कुछ नए इनकम के सोर्स मिलेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लेकर चिंतित रहेंगे। हिम्मत न हारे।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी जरूरत पर पूरा ध्यान दें। विदेशों से व्यापार कर रहे हैं लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने जा रहे हैं, तो  उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। 

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए छोटे-मोटे लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कामों पर आपको अपनी नजर बनानी होगी, तभी उसे पूरा करने की सोचेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको किसी दूर रहने वाले परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी की कहासुनी बातों में न आए, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपका कोई बेवजह का लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। 

धनु (SAGITTARIUS) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी प्रकार का कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन आपके लिए साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको तेज वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आप अपने रोजमर्रा के कामों में कोई बदलाव न करें। जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही है, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके कामों में कोई गलती निकल सकती है। आपको महिला मित्रों से का पूरा साथ मिलेगा।

मीन (PISCES) :आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। घर की साजसज्जा पर धन खर्च होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।