अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 12.09.2024 को आमधार सल्ट निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
परिजनों ने जताया आभार
जिसमें बताया कि दिनांक 06/09/2024 को उसका 34 वर्षीय पुत्र जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है, घर से बिना बताये कही चला गया। जिसके बाद थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाकर अथक प्रयास से गुमशुदा व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर आज दिनांक 13/09/2024 को मौलेखाल सल्ट से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उपनिरीक्षक मोहन चंद्रा
2. अपर उपनिरीक्षक लखविंदर सिंह
3. कांस्टेबल 139 संजू कुमार